कांडा के 3 प्लेन पर थीं 60 एअरहोस्टेस 

नई दिल्ली। 
हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा की एअरलाइंस कंपनी एमडीएलआर में जब नौकरी की बात आती है तो स्पष्ट तौर पर महिलाओं को पुरूषों की तुलना में महत्व दिया जाता था।
इतना ही नहीं कंपनी के तीन हवाईजहाज में पूरी सीटें भी नहीं भरती थीं। कंपनी अक्सर अपने यात्रियों को उनके गंतव्य तक सड़क मार्ग से ही भेजती थी। कंपनी यात्रियों से वसूलती तो हवाई किराया थी लेकिन ज्यादातर उन्हें सड़क के रास्ते ही भेजा करती। कंपनी के दो विमान खराब ही रहते थे।
यह खुलासा हुआ है गीतिका शर्मा की आत्महत्या मामले की जांच में। गितिका ने पांच अगस्त को दिल्ली में अशोक विहार स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। अपने सुसाइड नोट में गितिका ने लिखा था कि कांडा व कंपनी की कर्मचारी अरूणा उसे परेशान कर रहे हैं। 
गीतिका (23) एमडीएलआर की 150 महिला कर्मचारियों में से एक थी। कंपनी में कुल कर्मचारियों की संख्या थी 250 और इनमें 60 से अधिक एअरहोस्टेस थीं। 
ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सीक्योरिटी सूत्रों के अनुसार सभी एअरलाइन्स महिला कर्मचारियों को भर्ती करना पसंद करती हैं लेकिन एमडीएलआर में यह संख्या सबसे अधिक थी।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top