फॉलोऑन खेल रहे कीवियों को बारिश से राहत
हैदराबाद।
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में फॉलोऑन खेलने उतरी टीम न्यूजीलैंड को गुप्टिल के रूप में पहला झटका लगने के बाद बारिश ने राहत दी है। दोपहर 2 बजे से मैच बारिश के कारण बाधित है। बारिश तक न्यूजीलैंड ने 18 ओवर खेलते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए थे और क्रीज पर कैन विलियंसन(03) और ब्रेंडन मैक्कुलम(16) डटे हुए थे।
इससे पहले फॉलोऑन खेलने उतरे न्यूजीलैंड को प्रज्ञान ओझा ने गुप्टिल के रूप में पहला झटका दिया। ओझा की गेंद पर गुप्टिल 16 रन के निजी स्कोर पर पगबाधा आउट हो गए।
भारत ने न्यूजीलैंड को दिया फॉलोऑन
भारत ने टेस्ट सीरीज का पहले मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड की पारी को 159 रन पर समेटते हुए फॉलोऑन दे दिया। टीम न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ा खतरा भारतीय फिरकी गेंदबाज आर अश्विन बने। अश्विन ने 31 रन देकर कुल 6 विकेट लिए। जबकि प्रज्ञान ओझा ने 44 रन देकर 3 विकेट चटके।
तीसरे दिन पांच विकेट पर 106 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू करते हुए टीम न्यूजीलैंड ने 159 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड के 8 बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। कीवी टीम की ओर से जैम्स फ्रेकलिन ने सर्वाधिक 43 बनाए।
दूसरे दिन का खेल
इससे पहले दूसरे दिन के मेच में चेतेश्वर पुजारा की शानदार पारी के बाद रविचंद्रन अश्विन और प्रज्ञान ओझा की स्पिन जोड़ी ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को अपनी बलखाती गेंदों पर खूब नचाया, जिससे भारत ने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच पर दूसरे दिन ही शिकंजा कस दिया।
भारत ने बनाए 438 रन
भारत ने शुक्रवार सुबह खराब मौसम के कारण 26 मिनट देर से शुरू हुए सत्र में पांच विकेट पर 307 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। पुजारा (159) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (73) ने छठे विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी की, जिससे भारत पहली पारी में 438 रन बनाने में सफल रहा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें