पाक में हिंदू लड़की को बंधक बनाकर रेप
इस्लामाबाद।
पाकिस्तान की पुलिस ने हिंदू लड़की से शादी का दावा करने वाले सरवर सोलंगी को गिरफ्तार किया है। हिंदू लड़की ने सरवर का यह दावा खारिज किया है कि उसने शादी कर इस्लाम कबूल कर लिया था। हिंदू लड़की ने सरवर सोलंगी पर अगवा करने और रेप का आरोप लगाया है।
25 मई को मालिर गांव में सोलंगी ने उससे निकाह किया था। इस्लाम कबूल करने से लड़की के परिजन खफा हो गए। 21 जून को परिजन जबरन लड़की को ले गए। लड़की ने कोर्ट में सोलंगी के दावों को खारिज कर दिया। लड़की ने बताया कि 18 मई को जब वह कपड़े धो रही थी तब सोलंगी और उसके दो अन्य साथी उसे अगवा कर कराची ले गए। उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। सरवर ने उससे कई बार रेप किया। 30 जुलाई को जब सरवर और उसके साथी शराब खरीदने के लिए बाहर गए तो वह कमरे से भाग गई।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें