सौभाग्यवती भव, चोटिल हुए राघव,जाहन्वी को बचाया 

मुंबई।
 टीवी सीरियल "सौभाग्यवती भव" में राघव के नाम से फैम हर्षद चोपड़ा खुद तो घायल हो गए लेकिन हीरोइन को बचा लिया। जीं हां राघव की बाइक के ब्रेक फेल हो जाने से वे गिर पड़े और घायल हो गए। 
यह तो आप जानते हैं कि विराज किसी न किसी तरह से राघव और जाहन्वी (सिया) को अलग करने के तरीके खोजता रहता है। इस बार वह राघव की बाइक खराब करने में सफल हो गया। उसने बाइक के ब्रेक से छेड़छाड़ कर दी ताकि राघव और जाहन्वी (सिया) घायल हो जाएं। 

मामला तब गहराया जब पर्दे पर होने वाला यह ड्रामा असल में घटित हो गया और ब्रेक सचमुच फेल हो गए। जब तक राघव को पता चलता बहुत देर हो चुकी थी और जाहन्वी पीछे बैठी हुई थी। बाइक को नियंत्रित करने और जाहन्वी को संभालने में राघव बुरी तरह चोटिल हो गए। 
बाइक से प्रेम करने वाले राघव ने हंसते हुए बाद में कहा कि जो भी बाइक चलाता है वह अपनी जिंदगी में कम से कम से एक बार जरूर गिरता है। खैर, अब तो आप लग रहा होगा कि काश हम इसे देख पाते। जी हां आपको बतादें आप इसे इस रविवार रात 8 बजे महाएपिसोड में देख सकते है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top