मंत्री ने दिया धोखा,एयर होस्टेस ने दी जान 
नई दिल्ली।
एमडीएलआर एयरलाइंस की पूर्व निदेशक गीतिका शर्मा ने शनिवार को अशोक विहार स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस को शर्मा के घर से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें हरियाणा सरकार में मंत्री गोपाल कांडा पर मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया गया है। 
सुसाइड नोट में शर्मा ने लिखा है कि कांडा ने उसे धोखा दिया। कांडा के एक अन्य महिला से अवैध संबंध थे। उससे एक बच्चा भी है। अशोक विहार थाने में कांडा के खिलाफ आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कांडा को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। कांडा एमडीएलआर एयरलाइंस के मालिक हैं। 
गीतिका के भाई गौरव शर्मा ने आरोप लगाया कि कांडा उनकी बहन पर नौकरी ज्वाइन करने के लिए दबाव बना रहा था। हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री कांडा कई बार गीतिका के घर गया था। उसने गीतिका को नौकरी ज्वाइन करने के लिए कहा था।
गीतिका ने कुछ समय पहले नौकरी छोड़कर दूसरी कंपनी ज्वाइन कर ली थी। गीतिका ने दुबई में एमिरेट्स कंपनी ज्वाइन की थी। एमबीए की डिग्री हासिल करने के लिए गीतिका ने यह नौकरी भी छोड़ दी थी। गीतिका के भाई ने कहा कि कांडा कुछ वक्त पहले अपने पूरे परिवार के साथ उनके घर आया था। उन्होंने गीतिका को फिर नौकरी ज्वाइन करने के लिए कहा था। दबाव बनाए जाने के कारण ही उनकी बहन ने आत्महत्या की है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top