आशा भोंसले ने दी राज ठाकरे को चुनौती 
मुंबई। 
इस बार महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के निशाने पर हैं प्रख्यात पार्श्व गायिका आशा भोंसले। एमएनएस ने उन्हें एक संगीत कार्यक्रम को लेकर धमकी दी है। सुर क्षेत्र नामक इस कार्यक्रम में आठ गायक पाकिस्तान से व आठ गायक भारत के शामिल होने वाले हैं।
एमएनएस की फिल्म इकाई चित्रपट कर्मचारी सेना ने गुरूवार को आशा भोंसले तथा उस चैनल को पत्र लिखा जिस पर आठ सितंबर से सुर क्षेत्र कार्यक्रम दिखाया जाएगा। आशा इस शो की जज हैं। एमएनएस ने दोनों को अपने विचारों से अवगत कराया। पत्र में लिखा गया है- हम कला की कद्र करते हैं लेकिन पाकिस्तान ऎसा नहीं करता। पाकिस्तान ने अपने यहां सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर बैन कर दी। 
अगर इस कार्यक्रम में पाकिस्तानी कलाकारों को लिया जाता है तो हम चैनल को शूटिंग नहीं करने देंगे। चित्रपट कर्मचारी सेना के प्रमुख अमिया कोपकर ने कहा, पाकिस्तान आतंकी हमलों के जरिए भारत को चोट पहुंचाता रहा है। टीवी पर ऎसे किसी शो की जरूरत नहीं है। अगर इस शो प्रसारित किया जाता है तो हम इससे अपने तरीके से निपटेंगे।
इस शो के बारे में जानकारी देने को गुरूवार को एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। होटल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। तनाव के चलते प्रेस कॉन्फ्रेंस तीन घंटे देरी से शुरू हुई। आशा ने कहा कि इस शो का उद्देश्य दोनों देशों में शांति व सद्भाव कायम करना है।
बाद में आशा ने एमएमएस प्रमुख राज ठाकरे के प्रति अपने स्त्रेह व लगाव के बारे में कहा। आशा ने कहा, मैं हमेशा राज को प्यार करूंगी अगर वे मुझे गाली भी देंगे तो भी। उल्लेखनीय है कि उत्तर भारतीयों के खिलाफ टिप्पणियों व कार्रवाई के कारण राज व उनकी पार्टी सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने कई फिल्मी हस्तियों को भी समय-समय पर अपने निशाने पर लिया है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top