आखिर किसका बच्चा गिरवाने गई थी गीतिका? 

नई दिल्ली। 
एमडीएलआर कंपनी की पूर्व एयर होस्टेस गीतिका शर्मा की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। एमडीएलआर की मैनेजर अरूणा चड्ढा ने दावा किया है कि गीतिका प्रेगनेंट थी। वह गीतिका को लाजपत नगर स्थित एक निजी क्लिनिक में ले गई थी। गीतिका बच्चा गिरवाना चाहती थी। पूछताछ के दौरान अरूणा ने यह दावा किया था। बच्चा किससे था अभी यह पता नहीं चल पाया है। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गीतिका के सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र नहीं थी। पुलिस अरूणा के दावे की जांच कर रही है। पुलिस गीतिका के परिजनों से भी इस संबंध में पूछताछ करेगी। उधर गीतिका के परिवार ने अरूणा के दावे को चरित्र हनन की कोशिश करार दिया है। गीतिका के भाई अंकित ने कहा कि कांडा एण्ड कंपनी गीतिका का चरित्र हनन कर रही है। अगर गीतिका प्रेगनेंट होती तो उन्हें पता होता। 

गीतिका की मां अनुराधा ने कहा कि उनकी बेटी के प्रेगनेंट होने की बात सौ फीसदी झूठी है। इस बीच हरियाणा का पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा अभी भी फरार है। कांडा सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। पुलिस ने कांडा की एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया है। यह कांडा की कंपनी में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती थी। वह कांडा के फॉर्महाउस की केयरटेकर भी है। रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पुलिस कांडा पर दबाव बना रही है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top