दिल्ली में शीला को चुनौती देगी टीम अन्ना! 
नई दिल्ली। 
भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ने वाले अन्ना हजारे के सहयोगी दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेंगे। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के दरियागंज में इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ताओं की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में अरविंद केजरीवाल,मनीष सिसोदिया और गोपाल राय शामिल थे। 
सूत्रों के मुताबिक बैठक में इंडिया अगेंस्ट के कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ने का मुद्दा उठाया। बैठक में केजरीवाल ने कहा कि पहला ध्यान दिल्ली विधानसभा चुनाव पर होना चाहिए। दिल्ली में नवंबर 2013 में विधानसभा चुनाव हैं। अन्ना के सहयोगी दिल्ली विधानसभा चुनाव को 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव के टेस्ट के तौर पर देख रहे हैं। 
टीम अन्ना हिमाचल और गुजरात विधानसभा चुनाव में भी अपने उम्मीदवार उतार सकती है। हाल ही में टीम अन्ना ने देश को राजनीतिक विकल्प देने की बात कहते हुए नई पार्टी बनाने का ऎलान किया था। शनिवार को सुनीता गोदारा ने कहा था कि अन्ना हजारे राजनीतिक दल बनाने के खिलाफ थे। इस पर केजरीवाल ने कहा कि अन्ना और उनके साथियों के बीच दरार पैदा करने के लिए झूठा प्रचार किया जा रहा है। केजरीवाल ने कहा कि अगर अन्ना कहें तो पार्टी बनाने का फैसला वापस लिया जा सकता है।
केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि अन्ना ने ही पार्टी बनाने के लिए कहा था। अगर अन्ना कहते हैं कि वह पार्टी बनाने के खिलाफ हैं तो राजनीतिक दल बनाने का फैसला वापस ले लिया जाएगा। अन्ना 30 साल से भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं। पिछले एक साल से यह प्रचार किया जा रहा है कि अन्ना बुद्धू हैं और जिसे कोई भी प्रभावित कर सकता है। पाटी बनाने का फैसला अन्ना ने लिया था।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top