राष्ट्रीय पर्व नहीं 15 अगस्त! 
लखनऊ ।
 हम शुरू से ही स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते आए हैं। देश में हर वर्ष सरकारी स्तर पर भी इस दिन भव्य आयोजन होता है, लेकिन सरकार की मानें तो यह आघिकारिक रूप से राष्ट्रीय पर्व नहीं है। स्वतंत्रता दिवस के साथ गांधी जयंती (2 अक्टूबर) व गणतंत्र दिवस के बारे में भी गृह मंत्रालय के पास ऎसा कोई सरकारी आदेश उपलब्ध नहीं है, जिससे इन्हें राष्ट्रीय पर्व माना जाए। सूचना का अघिकार कानून के तहत मांगी जानकारी में यह बात कही गई है।
home newsलखनऊ की छात्रा ऎश्वर्या पाराशर नेे गत 25 अप्रेल को आरटीआई अर्जी भेजकर प्रधानमंत्री कार्यालय से 15 अगस्त, दो अक्तूबर व 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व घोषित किए जाने संबंधी आदेश की सत्यापित प्रति मांगी थी। 17 मई को गृह मंत्रालय द्वारा भेजे जवाब में स्पष्ट कहा ऎसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया। ऎश्वर्या ने 31 जुलाई को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को पत्र लिख इससे अवगत कराया है। उसने राष्ट्रपति से इनको राष्ट्रीय पर्व घोषित करवाने की अपील भी की है। 

विहिप ने किया हंगामा
हैदराबाद। विहिप कार्यकर्ताओं ने यहां भारत-पाक के संयुक्त स्वतंत्रता दिवस समारोह को बाधित किया। उन्होंने पाक के पर्व पर नाराजगी जताई। वहीं नई दिल्ली में पाक उच्चायुक्त ने अपने देश का स्वतंत्रता दिवस मनाया।

अंतरिक्ष में फहराया तिरंगा
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर तिरंगे ने अंतरिक्ष छू लिया। भारतवंशी अमरीकी सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष शटल में तिरंगा फहरा दिया। सुनीता ने भारत व नागरिकों को बधाई भी दी। मूल रूप से गुजरात की सुनीता की मां स्लोवेनिया की हैं। सुनीता चार माह के अभियान पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में हैं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top