पाकिस्तानी अंपायर ने लीना कपूर से 15 बार सेक्स किया!
मुंबई।
भारतीय मॉडल लीना कपूर ने पाकिस्तान के चर्चित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर असद रउफ पर शारीरिक उत्पीड़न का सनसनीखेज आरोप लगाया है। मॉडल के अनुसार रउफ ने शादी का झांसा देकर उनके साथ 15 बार सेक्स किया।
मुंबई पुलिस को लिखित शिकायत देने के बाद दैनिकभास्कर.कॉम से बातचीत करते हुए लीना ने कहा कि उनका और पाकिस्तानी अंपायर असद के शारीरिक संबंध हैं। उन्होंने बताया कि क्रिकेट दौरे के दौरान दोनों ने कई बार सेक्स किया है। एक जिगरी दोस्त के जरिए श्रीलंका में दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया।
लीना ने बताया कि श्रीलंका में तीन दिन तक दोनों होटल के एक ही कमरे में ठहरे और बेड शेयर भी किया। इस दौरान उनसे भावनात्मक जुड़ाव हो गया। मुंबई लौटने के बाद दोनों लगातार एक-दूसरे के संपर्क में रहे। वह जब बीमार पड़ गई थी, तब असद रउफ मुंबई मिलने आए। दोनों ने लोखंडवाला अपार्टमेंट में सात दिन साथ-साथ बिताए। इस दौरान रउफ ने उनके साथ 6 बार सेक्स किया।
उन्होंने बताया कि आईपीएल मुकाबलों के दौरान दिल्ली और पुणे में भी चार दिनों तक दोनों साथ रहे। इस दौरान दोनों ने 6 बार शारीरिक संबंध बनाए। उनके संबंध रोमांटिक होते गए। इस दौरान रउफ ने कई बार शादी का भरोसा दिया, जबकि पाकिस्तान में पहले से ही उनकी एक पत्नी और दो बच्चे हैं।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए पाकिस्तानी अंपायर असद रउफ ने इस पूरे मामले को झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि वे लीना नाम की किसी लड़की को नहीं जानते। यह पब्लिसिटी पाने की गंदी साजिश है। उनके साथ कई लड़कियां फोटो खिंचवाती हैं। इसका मतलब यह नहीं कि वे सभी को जानते हों। रउफ ने लीना के साथ तस्वीरों को तो सही बताया, लेकिन साथ ही लीना के साथ किसी भी प्रकार के संबंधों से इंकार किया है। एक पाकिस्तानी अखबार ने राउफ के हवाले से लिखा है, "मैं उस लड़की से मिला जरूर था, लेकिन हमारे बीच ऐसा कोई संबंध नहीं था जैसा वह बता रही है। वह मुझ पर बिग बॉस के लिए सिफारिश करने का दबाव बना रही थी। मेरी बॉलीवुड में अच्छी पहचान है और वह इसी का फायदा उठाना चाहती थी। हमारे बीच दोस्ती थी, लेकिन उसके बार-बार दबाव डालने के कारण मैंने दोस्ती खत्म कर दी।"

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top