मुख्यमंत्री गहलोत ने फहराया तिरंगा 
जयपुर।
home newsस्वाधीनता दिवस के अवसर पर जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह हुआ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुबह 9 बजकर पांच मिनट पर तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि बुधवार से पशुधन योजना का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिल जिलों में सूखे के हालात बने हैं वहां के लोगों को सरकार पूरी मदद करेगी। समारोह में 39 अधिकारियों-कर्मचारियों को श्रेष्ठ कार्यो के लिए म्मानित किया गया। इससे पहले गहलोत ने अमर जवान ज्योति पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। जिला मुख्यालयों पर प्रभारी मंत्रियों ने झंडारोहण किया। गहलोत ने सुबह साढ़े छह बजे अपने सरकारी निवास परिसर में और सुबह साढ़े सात बजे बड़ी चौपड़ पर झंडारोहण किया। एसएमएस स्टेडियम में हुए समारोह के बाद गहलोत ने सुबह साढ़े 11 बजे सचिवालय में तिरंगा फहराया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top