कुछ देर में बाड़मेर पहुंचेंगी सोनिया

जयपुर।
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरूवार को जयपुर और बाड़मेर के दौरे पर आ रही हैं। वे दिल्ली से दोपहर करीब 12 बजे बाड़मेर पहुंचेंगी और दोपहर करीब 3 बजे जयपुर आएंगी। वे यहां करीब एक घंटे रहेंगी। इस दौरान वे कोई अहम घोषणा भी कर सकती हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.चंद्रभान बुधवार को बाड़मेर पहुंच गए।
home newsदोनों सोनिया के साथ ही जयपुर आएंगे। सूत्रों के अनुसार सोनिया बाड़मेर से दोपहर 2:50 बजे हवाईअड्डे पहुंचेंगी। स्टेट हैंगर से वे सीधे अतिवृष्टि प्रभावित मदरामपुरा बस्ती जाएंगी। वे यहां राहत कार्यो का जायजा लेंगी और प्रभावित लोगों से बात करेंगी। वे 4 बजे दिल्ली लौटेंगी। मुख्यमंत्री ने बुधवार को दौरे से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। 
बाड़मेर को हिमालय का पानी
इससे पहले सोनिया दोपहर 12 बजे बाड़मेर में 688.65 करोड़ रूपए की लागत से बनी बाड़मेर लिफ्ट पेयजल परियोजना का उद्घाटन करेंगी। जोधपुर के बाद अब इस परियोजना के जरिए बाड़मेर एवं जैसलमेर जिले के लोगों को हिमालय का पानी पीने को मिल सकेगा। वे आदर्श स्टेडियम में जनसभा को भी सम्बोघित करेंगी। इस मौके पर कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी और केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अघिकारिता मंत्री मुकुल वासनिक भी मौजूद रहेंगे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top