फिर नजर आएंगे दारा सिंह!
मुंबई।
बॉलीवुड एक्टर व कुश्ती पहलवान दारा सिंह के फैंस के लिए अच्छी खबर है। फैंस उन्हें एक बार फिर देख संकेगे। यह सोचकर थोड़ा आश्चर्य होगा कि अब दारा सिंह जो अब हमारे बीच नहीं है उन्हें हम कैसे देख सकते है। जी हां दरअसल बात यह है कि दारा सिंह एक फिल्म में नजर आएंगे जिसे उनके निधन के पहले ही शूट कर लिया गया था जिसका नाम है "अता पता लापता"। सूत्रों के अनुसार इस फिल्म एक और ऎसे सितारे सत्यदेव दुबे नजर आएंगे जो भी अब हमारे बीच नहीं है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे है राजपाल यादव। वहीं कहा जा रहा है कि फिल्म सितम्बर या अक्टूबर तक रिलीज होगी। गौरतलब है कि 12 जूलाई को दारा सिंह दुनिया को अलविदा कह गए थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें