पूर्व सांसद के पति ने पिंकी को फंसाया! 
कोलकाता। 
india newsएशियन गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली पिंकी प्रमाणिक के मामले में नया मोड़ आ गया है। पिंकी पर रेप का आरोप लगाने वाली उसकी लिव इन पार्टनर ने इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। 32 साल की महिला का कहना है कि सीपीएम की एक पूर्व सांसद के पति के कहने उसने पिंकी पर रेप का आरोप लगाया गया था। यह महिला तलाकशुदा है और उसके एक बच्चा भी है। महिला ने बताया कि सीपीएम की पूर्व सांसद ज्योर्तिमय सिकदर के पति अवतार सिंह के कहने पर उसने पिंकी पर रेप का आरोप लगाया था। महिला ने कहा कि अवतार सिंह किसी भी कीमत पर पिंकी को पुरूष साबित करना चाहता था। उसका पिंकी के साथ एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। महिला ने बताया कि सिंह ने उसे फोन पर यह कहा था कि दुनिया को दिखाना है कि पिंकी पुरूष है। 
सिंह का मकदस पिंकी को धोखेबाज साबित कर सलाखों के पीछे भेजना था। सिंह ने पिंकी को आवंटित किए गए प्लाट पर कई मंजिला इमारत खड़ी कर रहा था। इसके लिए पिंकी ने सिंह से और पैसे की मांग की थी। इसको लेकर दोनों के बीच खटपट शुरू हुई थी। उधर सिकदर ने महिला के आरोपों को झूठा करार दिया है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top