क्या राहुल बनेंगे पीएम पद के उम्मीदवार?
नई दिल्ली।
कांग्रेस महासचिव जल्द ही पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी ले सकते हैं। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने इसके संकेत दिए हैं। दिग्विजय सिंह के मुताबिक सितंबर तक राहुल गांधी पार्टी में अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। सिंह के मुताबिक राहुल गांधी यूथ कांग्रेस का प्रभार छोड़कर कांग्रेस की मुख्यधारा में आ सकते हैं।
राहुल गांधी अगर पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी लेते हैं तो 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर चल रही अनिश्चितता खत्म हो सकती है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी अपनी भूमिका को विस्तार देने पर सहमत हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक राहुल के इस कदम से कांग्रेस को इस मुसीबत से निजात मिल सकती है कि अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा? हालांकि यह बात साफ नहीं हो पाई है कि कांग्रेस में राहुल के लिए क्या कोई नया पद सर्जित किया जाएगा। राहुल के लिए सितंबर तक का वक्त इसलिए चुना गया है क्योंकि तब तक संसद का मानसून सत्र समाप्त हो जाएगा और राष्ट्रपति चुनाव भी संपन्न हो जाएंगे। गौरतलब है कि हाल ही में केन्द्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा था कि राहुल गांधी को बड़ी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें