लैला के साथ नेताओं, पुलिस अफसरों के फोटो
मुंबई. 
लैला के साथ नेताओं, पुलिस अफसरों के फोटो
अभिनेत्री लैला खान की रहस्‍य गुमशुदगी और हत्‍या मामले में उस वक्‍त एक नया मोड़ आ गया जब मुंबई पुलिस को ओशीवारा में स्थित उसके घर से करीब 1000 फोटो बरामद हुए। इन फोटो में लैला और उसके परिजनों के साथ कई नेता और पुलिस अधिकारी दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि लैला खान और उसकी मां हवाला के रैकेट से जुड़ी थीं तथा हवाला में पैसा ट्रांसफर करवाने के लिए उन्होंने कई नेताओं से सम्पर्क साधा था। इस मामले में मुंबई और किश्तवाड़ पुलिस ने परवेज टाक से पूछताछ की। 
लैला के साथ नेताओं, पुलिस अफसरों के फोटोलैला के अपहरण और कथित हत्‍या के मामले में एक और आरोपी आसिफ शेख (तस्‍वीर में) के बारे में ताजा खबर है कि वह अभी मुंबई में ही है और पुलिस उस पर नजर बनाए हुए है। सूत्रों के मुताबिक उसे तब तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा जब तक परवेज टाक को मुंबई नहीं लाया जाता।लैला का एक और रहस्य! लैला खान का अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहीम से कोई संबंध था या नहीं? इसका खुलासा बहुत जल्द मुंबई क्राइम ब्रांच से अधिकारी करने वाले हैं। इसके अलावा लैला के आतंकवादी कनेक्शन की पोल एटीएस के अधिकारी करने वाले हैं। लेकिन क्या लैला पाकिस्तानी थी? इसके बारे में सूत्रों के हवाले से चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी है। सूत्रों का कहना है कि लैला के पाकिस्तानी होने का दावा गलत है। दरअसल, उसका जन्म मुंबई के गोलीबार इलाके में हुआ था। वह अपने पहले पिता नादिर पटेल की संतान है। उसका असली नाम रेशमा पटेल है। जब नादिर ने दूसरी शादी की, तो उसकी मां सलीमा बेगम ने भी दूसरी शादी कर ली। सूत्रों का कहना है कि लैला उर्फ रेशमा ने पाचगणी के स्कॉलर्स एकेडमी से ग्रेज्युएशन किया है। इसके अलावा राशन कार्ड सहित कुछ सरकारी दस्तावेजों से भी यह पता चलता है कि वह पाकिस्तानी नहीं बल्कि भारतीय नागरिक ही है। 29 साल की लैला खान 30 जनवरी, 2011 की रात मुंबई के ओशिवारा में सनशाइन अपार्टमेंट में ग्राउंड फ्लोर के अपने फ्लैट से बाहर निकली। उसके साथ उसकी 50 वर्षीय मां शेलीना, 31 वर्षीय बड़ी बहन हाशमीना, 21 वर्षीय जुड़वां भाई-बहन इमरान और जारा और 20 वर्षीय रिश्ते की बहन रेशमा थी। यह परिवार एक सफेद स्कॉर्पियो और एक काली मित्सुबिशी आउटलैंडर में सवार होकर मुंबई से कुछ दूर इगतपुरी में एक पहाड़ी की चोटी पर बने अपने बंगले के लिए रवाना हुआ। यह बंगला लैला के परिवार का हॉलीडे होम है। 9 फरवरी, 2011 को शेलीना ने मुंबई में रहने वाली अपनी बहन से फोन पर बात की। उसने अपनी बहन को बताया कि वे अपने तीसरे पति परवेज इकबाल टाक के साथ चंडीगढ़ में हैं। उसके बाद से यह परिवार गायब है और पीछे कोई सुराग नहीं छोड़ गया है। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने लैला के सौतेले पिता परवेज टाक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। टाक पर यह मुकदमा लैला के असली पिता नादिर शाह पटेल (तस्‍वीर में) के पैन कार्ड से छेड़छाड़ कर अपनी पहचान छुपाने के आरोप में दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि नादिर पटेल के नाम पर बने पैन पर परवेज टाक की तस्‍वीर थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि टाक ने इस फर्जी पैन कार्ड का इस्‍तेमाल किश्‍तवाड़, जम्‍मू और मुंबई में किया। टाक(तस्‍वीर में)ने अब यह कहकर सबको चौंका दिया है कि लैला और उसके परिवार वाले जिंदा हैं। इससे पहले पुलिस ने टाक से हुई पूछताछ के हवाले से कहा था कि लैला और उसके परिवार वालों की मुंबई के समीप गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है। फिल्म 'वफा' में बीते जमाने के सुपर स्टार राजेश खन्ना के साथ बोल्ड सीन देकर सुर्खियों में आई लैला खान सहित उसकी मां सलीमा बेगम पटेल, बहन जारा, भाई इमरान और चचेरी बहन रेशमा खान की गुमशुदगी की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट-8 के अधिकारी कर रहे हैं। दरअसल, लैला के सौतेले पिता नादिर पटेल की शिकायत पर ओशिवरा पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। लेकिन, इस हाईप्रोफाइल मामले में आतंकवादियों से कनेक्शन और अंडरवर्ल्‍ड से संबंध होने की खबरों के मद्देनजर मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top