गर्मी ने उड़ाए होश 
जयपुर।
home newsप्रदेश में मानसून की बेरूखी से पारा जुलाई में भी नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा। चूरू में सोमवार को पारा 2.8 डिग्री चढ़कर 48.6 डिग्री पहुंच गया तो जयपुर में यह सामान्य से आठ डिग्री अघिक रहा। यही हाल अन्य शहरों का भी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में लू जारी रहने और उत्तरी हिस्से में आंधी के संकेत दिए हैं। हालांकि निदेशक एस.एस. सिंह का कहना है कि पूर्वी हवाएं चलने से 3 से 5 दिन में जयपुर व प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से को राहत मिल सकती है।
तपती सड़कों पर पानी का मरहम
राजधानी समेत पूरे प्रदेश में सोमवार को सुबह से शाम तक गर्मी झुलसाती रही। कूलर और एसी भी गर्मी के आगे बेबस दिखे। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सर्वाधिक तापमान चूरू में 48.6 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां भट्टी सी तपती सड़कों पर दमकल से पानी का छिड़काव करवाया गया। पिछले चौबीस घंटे में कोटा व उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी रिकॉर्ड की गई।
शहर में पारा 43 डिग्री, 5 की और मौत
जयपुर में अधिकतम पारा 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। यूं तो इसमें बढ़ोतरी मात्र .1 डिग्री की ही हुई है, लेकिन इस वृद्धि के कारण तापमान सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा रहा। इससे सोमवार को शहर में पांच जनों की मौत हो गई। करीब एक सप्ताह पहले भी गर्मी से पांच लोग दम तोड़ चुके हैं। पुलिस में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार शहर में रामगंज चौपड़ के पास मिले शव की पहचान कचरा बीनने वाले प्रभु (55) के रूप में हुई है। उसके परिजन नहीं मिले हैं। कबाड़ी का काम करने वाले पुरानी बस्ती निवासी अर्जुन राम (37) की भी मौत हो गई। वहीं खासाकोठी सर्किल, संजय सर्किल थाना क्षेत्र में और सीकर हाउस के पास 1-1 अज्ञात शव मिले। सभी की उम्र 35 से 45 वर्ष की है।
हाल-ए-प्रदेश के श्रीगंगानगर 46.8, बीकानेर 45.5, धौलपुर 45.1, वनस्थली 44.4, पिलानी 44.4, बाड़मेर 44.3 डिग्री सेल्सियस में पारा रहा है 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top