लोकार्पण कार्यक्रम में कांग्रेसी भिड़े 
बीकानेर। 
यहां सोमवार को गोगागेट पुलिस चौकी के लोकार्पण के दौरान अतिथियों को माला पहनाने की बात पर हंगामा हो गया। अग्रसेन भवन में राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ.बी.डी. कल्ला, नगर विकास न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत की मौजूदगी में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता गुत्थमगुत्था हो गए।
पुलिस की समझाइश के बाद भी न मानने पर जन्मेजय व्यास को कोतवाली पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बाद में एडीएम सिटी ने उसे जमानत पर छोड़ दिया। यह भी पता चला है कि एक पक्ष शुरू से ही पुलिस चौकी निर्माण के विरोध में था। इसी दौरान कुछ लोगों ने एक कार्यकर्ता का गला पकड़ लिया। तभी हंगामा शुरू हो गया। बाद में समझाइश पर मामला शांत हुआ।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top