बिग ब्रदर में मिस इंडिया यूके से बदसलूकी
लंदन।
रियलिटी शो बिग ब्रदर में पांच साल पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के साथ नस्लीय भेदभाव हआ था। अब मिस इंडिया यूके डीना उप्पल भी इसका शिकार हुई है। करीब एक हजार शिकायतें मिलने के बाद नियामक ऑफकॉम ने जांच शुरू कर दी है। बर्मिघम से ताल्लुक रखने वाली उप्पल ब्रिटेन और भारत में मॉडलिंग कर चुकी है। पांच जून को शो के दौरान साथी प्रतिभागी कॉनर मैंकटायर उप्पल पर चिल्लाया और अपशब्द कहे। इसके चलते उन्हें चेतावनी जारी की गई।मैंकटायर की टिप्पणियों के चलते महिला अधिकार संगठनों ने उसे बिग ब्रदर से बाहर करने की मांग की है। 2007 में शिल्पा शेट्टी के साथ प्रतिभागी जेड गुडी ने बदसलूकी की थी। जेड ने शेट्टी पर नस्लीय टिप्पणी की थी। इसके बाद ऑफकॉम ने कहा था कि चैनल 4 ने कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया है। उस वक्त मामला इतना गरमा गया था कि भारत और ब्रिटेन की सरकार को दखल देना पड़ा था।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें