करीना कपूर बनेंगी भारत की पीएम!
मुंबई।
फिल्म निर्माता संजय भंसाली कि फिल्म "रामलीला" से आउट होने पर सुर्खियों में रही बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर एक बार फिर चर्चा में है। खबर है कि करीना प्रकाशा झा की अगली फिल्म में भारत की प्रधान मंत्री का रोल निभाएंगी। फिल्म में करीना के साथ "बोल बच्चन" अजय देवगन भी नजर आएंगे। सूत्रों के अनुसार प्रकाश झा के पॉलिटिकल सीक्वल में बेबो भारत की महिला पीएम के रूप में नजर आएंगी। सुनने में आया है कि अजय ने ही बेबो का नाम सुझाया और झा ने भी अजय की इस बात से सहमती जताई। फिल्म में पीएम के रोल को लेकर बेबो काफी उत्साहित हैं। उन्होने इस रोल के लिए अभी से रिसर्च वर्क करना भी शरू कर दिया है। उन्होने अपनी टीम से विश्व की सभी महिला प्रधान मंत्रियों की लिस्ट तैयार करने को कहा हैं। अब बेबो और झा के बीच केवल लीगल फॉरमल्टीज करना ही बाकी रह गया है। वहीं इस साल के अंत तक फिल्म के शुरू करने की संभावनाए बताई जा रहीं हैं।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें