काका के लिए फूट फूट कर रोई पूर्व प्रेमिका
मुंबई।
बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना के अंतिम संस्कार में उनकी पूर्व प्रेमिका अंजू महेन्द्रू भी शामिल हुई। जिस वक्त अक्षय कुमार का बेटा आरव अपने नाना को मुखाग्नि दे रहा था तो अंजू महेन्द्रू फूट फूट कर रो रही थी। लाख चाहने के बावजूद वह अपने आंसू नहीं रोक पाई। सूत्रों के मुताबिक जब डिंपल
कपाडिया काका के चेहरे और पैरों पर घी लगा रही थी तब अंजू ने राजेश खन्ना के पैर छुए और काका काका बोलते हुए रोने लगी।सूत्रों के मुताबिक अंजू को जोर जोर से रोता देख डिंपल कपाडिया भी अपने आंसू नहीं रोक पाई। बेटी रिंकी ने अपनी मां को संभाला और गले से लगा लिया। उस वक्त भी अंजू के आंसू टपक रहे थे। डिंपल से शादी से पहले राजेश खन्ना अंजू के साथ सात साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे। राजेश खन्ना से ब्रेक अप के बाद अंजू सबसे पहले फिल्म निर्माता महेश भट्ट से मिली थी। भट्ट बताते हैं कि जब मीडिया के जरिए उन्हें राजेश खन्ना के निधन की खबर मिली तो उन्हें सबसे पहले अंजू का खयाल आया क्योंकि मुझे पता था कि काका के निधन से वह जरूर प्रभावित हुई होगी। भट्ट अंजू से मिलने उनके
घर गए। अंजू ने बताया कि पिछले एक साल से वह राजेश खन्ना के संपर्क में थी। वह काका की मेडिकल जरूरतों का ध्यान रखती थी। अंजू ने बताया कि जिस वक्त काका ने आखिरी सांस ली तो वह उनका हाथ पकड़े हुए थी। यही उनके लिए संतोष की बात है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें