नहीं चला पता,पिंकी महिला है या पुरूष 
कोलकाता। 
india newsपश्चिम बंगाल के एसएसकेएम अस्पताल के 11 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एशियाल गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली पिंकी प्रमाणिक में पुरूषों जैसे गुण पाए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पिंकी में पुरूषों के लक्षण हैं। मेडिकल बोर्ड का गठन यह पता लगाने के लिए किया गया था कि पिंकी के लिंग का पता लगाया जाए। पिंकी पर अपनी लिव इन पार्टनर से रेप का आरोप है। उसकी पार्टनर ने आरोप लगाया था कि पिंकी प्रमाणिक पुरूष है। पिंकी को मंगलवार को बरासात की एक अदालत ने जमानत दे दी थी। बंगाल के तकनीकी विश्वविद्यालय में पिंकी के गूणसूत्र संबंधी टेस्ट हुए थे। टेस्ट की रिपोर्ट सोमवार को एसएसकेएम अस्पताल को भेजी गई थी। मंगलवार को मेडिकल बोर्ड ने रिपोर्ट का अध्ययन किया। इसके बाद खुलासा किया कि पिंकी में जो गुण सूत्र पाए गए हैं वे ज्यादातर पुरूषों में पाए जाते हैं। पिंकी में 46 एक्स-वाई केरियोटाइप पाए गए हैं। साान्यतया किसी महिला में दो एक्स क्रोमोजोम्स पाए जाते हैं। जबकि पुरूष में एक एक्स और एक वाई क्रोमोजोम्स पाया जाता है। 
मेडिकेल बोर्ड के एक सदस्य ने बताया कि हमारे आंकलन के साथ टेस्ट रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी गई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पिंकी के सेक्स डेवलपमेंट में डिसऑर्डर है। मेडिकल साइंस में ब्लैक एंड व्हाइट नहीं होता। पिंकी में एडल्ड मेल के सभी फीचर्स नहीं है। एक डॉक्टर से जब पूछा गया कि क्या
ऎसा व्यक्ति किसी से रेप कर सकता है तो उन्होंने कहा कि यह बताना बहुत मुश्किल है। पिंकी के वकील तुहीन रॉय ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही कोर्ट ने पिंकी को जमानत दी है। जिला एवं सेशन जज ने कहा कि पिंकी रेप करने में शारीरिक रूप से अक्षम हैं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top