श्रीलंका ने भारत को 9 विकेट से हराया
हम्बनतोता।
टीम इंडिया को चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर पहला झठका लगा और सलामी बल्लेबाजी वीरेन्द्र सहवाग 15 रन बनाकर परेरा की गेंद पर उन्हीं के हाथों लपके गए। इसके बाद छठे ओवर में विराट कोहली भी परेरा का शिकार बने। कोहली महज एक रन जुटा सके। सातवें ओवर में रोहित शर्मा बिना कोई रन बनाए मैथ्यूस की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। आठवें ओवर में सुरेश रैना महज एक रन बना सके और परेरा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।
इसके बाद कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (11) भी मैथ्यूस का शिकार बने। इरफान पठान भी छह रन बनाकर मलिंगा की गेंद पर परेरा के हाथों लपके गए। 24वें ओवर में आर. अश्विन भी 21 रन जुटाकर रन आउट हो गए। इसके बाद जहीर खान (2) रंगना हेराथ की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए। प्रज्ञान ओझा भी महज पांच रन जुटा सके और मैथ्यूस का शिकार बने। गौतम गंभीर 65 रन बनाकर मंलिगा का शिकार बने।
इस मैच में भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
भारत
महेंद्र सिंह धोनी कप्तान, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, इरफान पठान, रविचंद्रन अश्विन, जहीर खान, उमेश यादव, प्रज्ञान ओझा, अजिंक्य रहाणे, मनोज तिवारी, राहुल शर्मा और अशोक डिंडा।
श्रीलंका
माहेला जयवर्घने कप्तान, एंजेलो मैथ्यूज, दिलशान, संगकारा, उपुल थरंगा, चंडीमल, तिषारा परेरा, लाहिरू थिरिमाने, लसिथ मलिंगा, चमारा कपुगेदारा, रंगना हेराथ, सचित्र सेनानायके, जीवन मेंडिस और इसुरू उदाना।
कुलशेखरा की जगह प्रदीप श्रीलंकाई टीम में
श्रीलंका ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के बाकी बचे चार मैचों के लिए चोटिल नुवान
कुलशेखरा के स्थान पर नुवान प्रदीप को टीम में शामिल किया है। प्रदीप जिम्बाब्वे से लौटने के बाद सोमवार को टीम से जुड़ गए। वे श्रीलंका ए टीम के साथ त्रिकोणीय सीरीज में खेलने के लिए जिम्बाब्वे गए थे। प्रदीप ने अब तक तीन टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन उन्हें अभी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें