भारत की लंका को 315 रन की चुनौती 
हम्बनतोता।
भारत-श्रीलंका के बीच महिंदा राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 315 रन की चुनौती पेश की है। विराट कोहली ने सबसे तेज 12 शतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाते हुए शानदार 106 रन बनाए जबकि वीरेन्द्र सहवाग 96 रन बनाकर शतक से चूक गए। श्रीलंका को सीरीज का यह पहला मैच जीतने के लिए अब 50 ओवर में 315 रन बनाने होंगे। 
कोहली के बाद रैना ने ठोकी ताल
विराट कोहली ने 113 गेंदों पर 9 चौके ठोकते हुए 106 रन बनाए। जबकि वीरेन्द्र सहवागर ने 10 चौकों की मदद से 97 गेंदों में 96 रन जोड़े। यह दोनों ही बल्लेबाज परेरा का शिकार बने, लेकिन इनके बाद भारतीय पारी को संभालते हुए सुरेश रैना ने लंका के खिलाफ अपना चौथा अर्द्धशतक जड़ा। रैना ने 45 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन जोड़े। हालांकि रैना भी परेरा की गेंद पर सेनानायके को कैच थमा बैठे। कप्तान धोनी ने भी 29 गेंदों में 35 रन की पारी खेली। इससे पहले भारत को चौथा झटका विराह कोहली के रूप में लगा। कोहली 106 रन बनाकर परेरा का शिकार बने। भारत को पहला झटका तीसरे ओवर में महज सात रन के स्कोर पर लगा। सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर महज तीन रन बना सके और कुलशेखरा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। भारत को दूसरा झटका विरेन्द्र सहवाग के रूप में लगा है। हरफनमौला खेल का प्रदर्शन करते हुए शतक के करीब पहुंचे सहवाग 96 रन बनाकर 32वें ओवर में रन आउट हो गए। सहवाग की जगह आए रोहित शर्मा महज 5 रन जोड़ सके और 34वें ओवर की अंतिम गेंद पर मैथ्यूस की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। चौथे विकेट के रूप में 40 वे ओवर में विराट कोहली 106 रन बनाकर परेरा की गेंद पर आउट हुए। विराट ने शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 9 चौकों की सहायता से 106 रन बनाए।
डेढ़ महीने के लम्बे आराम के बाद तरोताजा हुई टीम इंडिया पिछले सत्र की निराशा को भुलाकर विजयी शुरूआत करने के लक्ष्य से उतरी है। पिछले वर्ष विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया के प्रदर्शन में निरंतर गिरावट आई थी। उसे इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज 0-4 से गंवाकर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपनी बादशाहत खोनी पड़ी थी और फिर टीम आस्ट्रेलिया में भी टेस्ट सीरीज इसी अंतर से हार गई थी। टीम इंडिया इस वर्ष मार्च में बांग्लादेश में हुए एशिया कप के फाइनल में पहुंचने में भी विफल रही थी। 
टीमें : भारत - महेंद्र सिंह धौनी-कप्तान, विराट कोहली, गौतम गंभीर, सुरेश रैना, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, आर अश्विन, प्रज्ञान ओझा, जहीर खान, उमेश यादव, अशोक डिंडा, इराफान,अजिंक्य रहाणे, मनोज तिवारी, राहुल शर्मा।
श्रीलंका : महेला जयवर्धने-कप्तान, एंजेलो मैथ्यूज, तिलकरत्ने दिलशान, कुमार संगकारा, उपुल थरंगा, दिनेश चांदीमल, नुवान कुलशेखरा, तिसारा परेरा लाहिरू तिरिमन्ने लसिथ मलिंगा, चामरा कापूगेदारा, रंगाना हेराथ, सचित्र सेनानायके, जीवन मेंडिस, इसुरू उदाना।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top