12,000 कांस्टेबलों की भर्ती को मंजूरी 
जयपुर।
home newsराजस्थान में वर्ष 2013-14 में बारह हजार पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को इस निर्णय को मंजूरी दी। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने बजट में इसकी घोषणा की थी। इसी तरह उन्होंने मिशन मोड के तहत एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के अंतर्गत साफ्वेयर डेवलपमेंट एवं कोषालयों में विभिनन सिविल कार्यो के लिए छह करोड़ 46 लाख 95 हजार रूपए की राशि मंजूर की।इसके अलावा जल इकाइयों के लिए भी 6.16 करोड़ रूपए से अधिक राशि मंजूर की गई। मुख्यमंत्री ने द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की विधवाओं को भी बढ़ी दर पर पैशन भुगतान के लिए 12 करोड़ 61 लाख रूपए मंजूर किए। इसी प्रकार प्रदेश में राजस्व प्रशासन को सुद्यढ़ करने के लिए नव सृजित तहसीलों एव उपतहसीलों के लिए 489 पदों के सृजन को भी स्वीकृति दी गई।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top