नोटों पर अब अम्बेडकर,इंदिरा के फोटो !
नई दिल्ली।
भारतीय मुद्रा पर महात्मा गांधी का एकाधिकार जल्द ही छीन सकता है। मीडिया रिपोट्र्स की माने ता करेंसी नोटों पर गांधी की जगह जल्द ही अन्य राष्ट्रीय नेताओं के फोटों देखने को मिलने वाले हैं। इस दिशा में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया(आरबीआई) को कई सुझाव मिल चुके हैं और वह इस पर विचार कर रहा है।आरबीआई को इन सुझावों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जगह नोटों पर छापने के लिए समाज सुधारक डॉ. भीमराव अम्बेडकर, छत्रपति शिवाजी, जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के नाम मिले हैं। यदि ऎसा होता है कि यह कोई अनुठी बात नहीं होगी, क्यों कि 1987 में महात्मा गांधी को फोटो भी इसी तरह नोटों पर छपना शुरू हुआ था। अशोक चक्र के स्थान पर गांधी का यह फोटो 1996 तक 500 के नोट पर छपता रहा और बाद में अन्य नोट और सिक्कों पर भी छपने लगा। उल्लेखनीय है किसी महान शख्सियत को याद रखने और सम्मान देने के लिए उसकी प्रतिमा की स्थापना, कॉलोनियों, सड़कों और स्कूल-कॉलेजां को उनका नाम देना हमारी सामाजिक परम्परा रही है।
इसी क्रम में अब आरबीआई राष्ट् की अन्य महान हस्तियों की याद में उनके फोटो नोटों पर छापने की तैयारी कर रहा है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें