मुख्यमंत्री की पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ हर व्यक्ति वृक्ष लगाने का संकल्प लें, जिससे हमारा प्रदेश हरा-भरा बन सके।
श्री गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि देश और दुनिया पर्यावरण प्रदूषण के खतरों से चिंतित है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से ही जीवन स्वस्थ और खुशहाल रह सकता है। विकास की दृष्टि से भी पर्यावरण संतुलन जरूरी है। इसके लिए आवश्यक है कि आम जन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वन एवं पर्यावरण के संरक्षण के प्रति सजग एवं सतर्क है, परन्तु इसमें जन सहभागिता की भी महत्ती आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की है कि हम सभी वन एवं पर्यावरण के संरक्षण एवं संवद्र्धन के लिए आगे आकर अपना योगदान दें, तभी हम भावी पीढ़ी को एक स्वच्छ, सुन्दर एवं हरा-भरा वातावरण दे पायेंगे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें