दांपत्य जीवन में विलेन बना फेसबुक
नई दिल्ली।
फेसबुक की लगातार बढ़ती लोकप्रियता अब परेशानी का सबब बन रही है। जहां इस पर ज्यादा समय देने की वजह से लोगों को दांपत्य सुख से वंचित होना पड़ रहा है वहीं फेसबुक तलाक की वजह भी बनता जा रहा है। इसके संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने इस बाबत कभी सोचा भी नहीं होगा कि फेसबुक दो दिलों को तोड़ने का भी काम करेगा। जुकरबर्ग ने हालही में अपने फेसबुक पेज पर शादी के बाद अपने स्टेटस में मैरिड लिखा है। जुकरबर्ग ने इसमें शादी के समय की फोटो भी लगाई है। लेकिन अब फेसबुक का बदलता रुख कुछ और ही बयान कर रहा है। फेसबुक अब समाज में बदलती मर्यादा और संबंधों की नई परिभाषा गढ़ने में लगता दिखाई दे रहा है।
मुंबई में भी पिछले दिनों फेसबुक की वजह से तलाक के कगार पहुंचे दंपती की पेशी हुई। पेशी के दौरान दोनों ने माना की वजह फेसबुक पर ज्यादा समय बिताते हैं। इसकी वजह से उनका निजी जीवन खत्म हो गया है। दोनों ने ही माना कि वह एक दूसरे से आज भी प्यार करते हैं। इस मामले में भले ही दोनों का संबंध टूटने से बच गया लेकिन भारत के ही तमिलनाडु में एक बार इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। यहां पर भी फेसबुक की वजह से एक दंपती के बीच का संबंध टूट के कगार पर पहुंच गया है।
सोशल नेटवर्किंग साइट्स का इस्तेमाल अब लोग कई तरह की गतिविधियों के लिए करने लगे हैं। लेकिन इसके पीछे का एक सच यह भी है कि फेसबुक पति-पत्नी के बीच के संबंधों को खत्म कर उन्हें तलाक के मुहाने पर ला खड़ा कर रही है। इंग्लैंड में हुए एक सर्वे में बेहद चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इस सर्वे के मुताबिक वहां हर तीसरे तलाक के पीछे फेसबुक को एक अहम वजह बताया गया है। कमोबेश ऐसा ही कुछ हाल भारत में भी है।
पेशे से वकील मृणालिनी देशमुख के मुताबिक फेसबुक दांपत्य जीवन में टूट की बड़ी वजह बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि फेसबुक का इस्तेमाल या उसपर ज्यादा समय व्यतीत करने से दांपत्य जीवन में दरार आ रही है। रात के निजी पलों के समय भी ज्यादातर लोग फेसबुक पर अपने दोस्तों और अन्य लोगों के साथ चैटिंग करते हैं। इस वजह से सेक्सुयल लाइफ खत्म होती जा रही है।
दांपत्य जीवन में इसकी बदौलत हीन भावना पनप रही है जो आगे जाकर टूट की वजह बनती है। मृणालिनी इसकी वजह फेसबुक पर कई आप्शंस के होने को भी मानती हैं। उनका कहना है कि फेसबुक पर सर्च फ्रेंड के आप्शंस के तहत अपने पुराने दोस्तों की खोज या अंजान लड़के और लड़कियों को अपना दोस्त बनाने में लोग काफी समय यूं ही बिता देते हैं।
इसके अलावा सिर्फ एंजोएमेंट या टाइम पास के लिए भी फेसबुक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस वजह से वह अपने दूसरे संबंधों की तरफ कम तरजीह दे रहे हैं और उनकी अपनी सोशल लाइफ भी खत्म हो रही है।
मृणालिनी मानती हैं कि अब फेसबुक पार्न साइट की तरह से होती जा रही है, जहां लोग आते हैं आपत्तिाजनक बातों और फोटो शेयर करते हैं और मजे लेते हैं।
एक अन्य वकील नीला गोखले ने एक वाकये का जिक्र करते हुए बताया कि एक पत्नी ने अपने पति को फेसबुक पर एक अन्य महिला के साथ कई आपत्तिाजनक बातों को शेयर करते हुए पाया, जिसके बाद उसने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई।
चैन्नई में भी एक महिला को अपने पति की फेसबुक पर आपत्तिाजनक फोटो दिखाई दी जिसके बाद उसने तलाक की अर्जी कोर्ट में लगाई। उसने सबूत के तौर पर फेसबुक पर मौजूद आपत्तिाजनक फोटो को भी कोर्ट के समक्ष पेश किया। इसमें उसका पति एक अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहा था।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top