अब संघ के मुखपत्र में मोदी की तारीफ 
नई दिल्ली। 
jaipurगुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दो मुखपत्रों में अलग-अलग नजरिए सामने आए हैं। संघ के अंग्रेजी मुखपत्र आर्गेनाइजर के ताजा अंक में कहा गया है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी के नेतृत्व में ही कांग्रेस को पटखनी दी जा सकती है। वहीं, हिन्दी मुखपत्र पांचजन्य में मोदी के कामकाज की शैली पर सवाल उठाया गया है। आर्गेनाइजर में भाजपा के चुनाव विश्लेषक जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा है कि मोदी ही भाजपा का ऎसा चेहरा हैं, जिनमें देश भर में पार्टी के वोट आधार का विस्तार करने की क्षमता है जैसा वाजपेयी ने नब्बे के दशक में किया था। पांचजन्य में संघ के विचारक देवेन्द्र स्वरूप ने मुंबई में बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक में मोदी-संजय जोशी प्रकरण को लेकर मोदी की आलोचना की है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top