जालोर महंगाई के विरोध में बंद रहे बाजार
जालोर 
सरकार की ओर से पेट्रोल के दामों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी समेत विभिन्न संगठनों की ओर से भारत बंद के तहत गुरुवार को जिलेभर के बाजार बंद रहे। सवेरे से ही व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान नहीं खोले और बंद को समर्थन देकर महंगाई के खिलाफ अपना विरोध जताया। जालोर में भारत बंद के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से वाहन रैली निकाली गई। इसके बाद महंगाई के विरोध में राष्ट्रपति के नाम एडीएम चुन्नीलाल सैनी को ज्ञापन दिया। भारत बंद कार्यक्रम में सहयोग देने पर भारतीय जनता पार्टी के जोगेश्वर गर्ग व नगर अध्यक्ष ओटाराम सोलंकी ने सभी व्यापार संगठनों व यूनियन संगठनों का आभार प्रकट किया।
 रानीवाड़ा महंगाई के विरोध में यहां प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। भाजपा जिला अध्यक्ष नारायणसिंह देवल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार को जनता से कोई सरोकार नही रहा है। पेट्रोल की कीमतों में आया उछाल यह साबित करता है कि महंगाई की नियंत्रित करने में सरकार पूर्णतया असफल रही है। इससे पूर्व सवेरे से ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंद के तहत शहर की दुकानें बंद करवा दी। बंद का असर दोपहर तक पूर्ण रूप से रहा और शहर की कोई दुकान नहीं खुली। इसके बाद उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर चेतन वैष्णव, मंडल महामंत्री किरणकुमार माली, भाजपा अन्त्योदय के मुकेश खंडेलवाल, अमरसिंह भाटी, भगवानाराम देवासी, गणेशाराम देवासी और बाबुलाल चौधरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। 
भीनमाल
पेट्रोल की बढ़ी हुई दरों के विरोध में शहर में पूरे दिन बाजार बंद रहे। इस दौरान भाजपा की ओर से धरना देकर केंद्र सरकार के नीतियों का विरोध किया गया और बढ़ी हुई दरें वापस लेने की मांग की गई। दोपहर दो बजे सभी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां घंटा भर तक प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी मुकेश कायथवाल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश दवे नेता, महामंत्री सुरेश बंजारा, नगरपालिका उपाध्यक्ष जयरूपाराम माली, पूर्व अध्यक्ष गुमानसिंह राव, केके सेठ, शिवसेना प्रदेश प्रमुख शेखर व्यास, पूर्व पालिका अध्यक्ष सरोज बाफना, जिला महामंत्री धुखाराम पुरोहित, मंडल अध्यक्ष झालमसिंह सोलंकी और भाजयुमो प्रदेश प्रतिनिधी अशोकसिंह ओपावत ने संबोधित किया। 
आहोर 
शहर में महंगाई के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित व्यापार मंडल व विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व व्यापारियों ने रैली निकालकर धरना दिया। धरने के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें पेट्रोल की बढ़ी हुई दरें वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष महिपालसिंह चारण, भाजयुमो अध्यक्ष छगनसिंह राजपुरोहित, व्यापार मंडल अध्यक्ष सूजाराम प्रजापत और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष छगन माली सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य संगठनों के सदस्य मौजूद थे। 
सायला 
उपखंड मुख्यालय पर गुरूवार को राष्ट्रव्यापी बंद के आह्वान पर सायला बंद रहा। साथ ही भाजपा व व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने तहसील के समक्ष धरना दिया। धरने के बाद रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचकर कार्यवाहक एसडीएम प्रकाशचंद्र अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा गया।इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कालुराम राजपुरोहित, मंडल उपाध्यक्ष उदयङ्क्षसंह, परशुराम, व्यापार संघ अध्यक्ष मांगीलाल जैन, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष बगदाराम घांची और भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विक्रमङ्क्षसह दहिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। 
करड़ा 
महंगाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के आव्हान पर गुरूवार को कस्?ो मे भी व्यापारीयों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर समर्थन दिया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच गणपतसिंह देवल ने बताया की केनद्र सरकार दिनों दिन पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ा कर लोगों को महगाई की ओर धकेल रही है। 
सांचौर 
महंगाई के विरोध में भाजपा की ओर से बंद के तहत शहर में बाजार बंद रहे। इस दौरान भाजपा की ओर रैली निकाली गई तथा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दुर्गाराम चौधरी, महामंत्री गजेन्द्रसिंह, रतन देवासी, चितलवाना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रावतसिंह, सांचौर नगर अध्यक्ष केवलाराम पुरोहित, नारायणसिंह राव, जगदीश शारदा, हरीशा पुरोहित और मिलापचंद कानूंगो सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top