रणवीर सेना मुखिया की हत्या, हिंसा भड़की 

पटना। बिहार में ऊंची जातियों की प्रतिबंधित निजी सेना रणवीर सेना के मुखिया ब्रहवेश्वर सिंह उर्फ मुखियाजी की शुक्रवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने भोजपुर जिले में गोली मार कर हत्या कर दी। मुखिया को सुबह टहलते समय पटना से करीब 71 किलोमीटर दूर नवादा पुलिस थाने के अंतर्गत कटीरा मोहल्ले में गोली मारी गई। हमलावरों ने कई गोलियां सिंह के शरीर में उतार दीं। मुखिया की हत्या के बाद वहां हिंसा फैल गई। सेना के सैकड़ों समर्थक हत्या वाले स्थान पर एकत्र हो गए और सरकार विरोधी नारे लगाने लगे। उन्होंने मौके पर पहुंची पुलिस को भी दौड़ाया। मुखिया के समर्थकों ने सर्किट हाउस व एक छात्रावास में आग लगा दी। हालांकि पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया।
ऎसे बनी रणवीर सेना -
भोजपुर जिले में संदेश ब्लॉक की खोपिरा पंचायत के पूर्व मुखिया सिंह 1947 में बेलौर ब्लॉक के तत्कालीन मुखिया शिव नारायण चौधरी के स्थान पर रणवीर किसान संघर्ष समिति का नेतृत्व संभाला था। दरअसल चौधरी के नेतृत्व में समिति भोजपुर जिले के कई गांवों में किसानों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने के सीपीआई (माले) के फैसले का विरोध नहीं कर पा रही थी। तब मुखिया ने समितिको एक सशस्त्र संगठन में बदल दिया जो अंततया रणवीर सेना बनी।
कई नरसंहारों में रणवीर सेना का हाथ -
25 जुलाई 1995 को रणवीर सेना ने बेलौर गांव में स्थित सेना मुख्यालय के पास सरथुआ गांव में एक जाति के छह लोगों की हत्या कर दी। हालांकि मुखिया भोजपुर जिले के सहर ब्लॉक के बथानी टोला में 10 जुलाई 1996 को किए गए नरसंहार के बाद सबकी नजरों में आया। इस नरसंहार में मरने वालों में अधिकतर बच्चे व महिलाएं थीं। हाल ही में मुख्यिा को बथानी टोला नरसंहार मामले में बाइज्जत बरी कर दिया गया था। राज्य में 90 के दशक में हुए कई नरसंहारों में रणवीर सेना का हाथ माना जाता है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top