खत्म हो रहा है अन्ना हजारे का करिश्मा! 
मुंबई। 
भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का करिश्मा क्या खत्म होता जा रहा है? मुंबई में मंगलवार को परेल इलाके के कामगार मैदान में आयोजित रैली से तो यही लग रहा है। रैली में 500 लोग भी बमुश्किल जुटे जबकि मैदान में पांच हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। अन्ना जब भाषण दे रहे थे तभी भी कई लोग उठकर चले गए। 
लोगों से मांगने पड़े पैसे
भ्रष्टाचार विरोधी जन आंदोलन के मुंबई के अध्यक्ष भावेश पटेल ने बताया कि हमने लोगों को नहीं बुलाया था। लोग अपने आप जुटे थे। जितने भी लोग वहां आए वे अपनी मर्जी से आए। अन्ना कहते हैं कि एक आवाज पर वे एक करोड़ रूपए जमा कर सकते हैं लेकिन मंगलवार को रैली के बाद उनके समर्थक लोगों से पैसे मांगते हुए देखे गए। रैली के दौरान अन्ना और आईएसी के बीच मतभेद साफ नजर आए। आईएसी के अध्यक्ष मयंक गांधी रैली के दौरान मौजूद नहीं थे। 
पिछले साल भी फ्लॉप रहा था अनशन
पिछले साल दिसंबर में मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड पर अन्ना अनशन पर बैठे थे। उस वक्त भी अन्ना लोगों की भीड़ जुटाने में कामयाब नहीं हो पाए थे। एममआरडीए ग्राउंड आधे से ज्यादा खाली थी। उस वक्त लोग अन्ना का भाषण सुनने की बजाय नारे लगाने में ज्यादा मशगूल थे। तबीयत खराब होने के कारण अन्ना को अपना अनशन खत्म करना पड़ा था।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top