कल शपथ लेंगे मास्टर ब्लास्टर सचिन 
नई दिल्ली।
sachin newsकिक्रेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर सोमवार को राज्यसभा के मनोनीत सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। सचिन देश के पहले खिलाडी हैं जिन्हें राज्यसभा सदस्य मनोनीत किया गया है।
राज्यसभा सचिवालय सूत्रों के अनुसार उपराष्ट्रपति डा. हामिद अंसारी सोमवार को सुबह 11 बजे सचिन को अपने कक्ष में राज्यसभा सदस्य की शपथ दिलाएंगे।
उल्लेखनीय है कि 27 अप्रैल को सचिन और बॉलीवुड क्वीन रेखा तथा महिला उद्यमी अनु आगा को राज्यसभा सदस्य मनोनीत किया गया था। रेखा व अनु गागा शपथ ले चुकी है। सचिन का कार्यकाल 27 अप्रैल 2012 से 26 अप्रैल 2018 तक होगा।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top