पीएम के बचाव में सोनिया,बाबा पर हमला 
नई दिल्ली। 
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बचाव में उतर आई है। सोनिया ने प्रधानमंत्री पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों बेबुनियाद करार दिया है। सोनिया ने बिना नाम लिए योग गुरू बाबा और अन्ना हजारे पर हमला किया। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को विरोध करने का अधिकार है लेकिन विपक्ष और कांग्रेस विरोधी तत्व यूपीए सरकार,कांग्रेस और हमारे साथियों पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।सरकार और पार्टी स्तर पर हमें इसका डटकर मुकाबला करना चाहिए। आर्थिक दिक्कतों से आम आमदी प्रभावित हो रहा है। यह हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है। गैर कांग्रेसी सरकारें केन्द्र सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों में सहयोग नहीं कर रही है। आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हमें अपने संगठन को मजबूत करना होगा। 
सोनिया ने पार्टी के झगड़ालू नेताओं को भी नसीहत दी। सोनिया ने कहा कि अगर पार्टी को मजूबत करने पर ध्यान दिया जाएगा तो पार्टी की ही ग्रोथ होगी। कार्यकर्ताओं को डिमोरलाइज्ड नहीं होना चाहिए।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top