मोदी के खिलाफ "पोस्टर वार"
यह पोस्टर बीजेपी मुख्यालय, अरूण जेटली के घर के बाहर आदि कई स्थानों पर लगाया गया है। इस संबंध में भाजपा ने जानकारी से इनकार किया है। कहा जा रहा है संजय जोशी के समर्थकों ने नरेद्र मोदी के खिलाफ यह पोस्टर लगाए हैं। हालांकि पार्टी की ओर से फिलहाल कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।
वाजपेयी के शब्दों में मोदी पर हमला
एक पोस्टर में संजय जोशी के फोटो के साथ पार्टी के वरिष्ट नेता अटल बिहारी वाजपेयी की कविता के शब्दों में लिखा है, "छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता। तुटे(टूटे) मन से कोई खड़ा नहीं होता।" इसके नीचे लिखा है, "कहो दिल से, संजय फिर से" इस पोस्टर के बाद गुजरात भाजपा में मोदी का विरोध और आंतरिक विरोध एक बार फिर से जग जाहिर हो गया है।
इसके पीछे मेरा हाथ नहीं: संजय जोशी
पोस्टर के बारे में संजय जोशी ने पल्ला झाड़ते हुए साफ कहा है कि उन्हें इसबारे में कोई जानकारी नहीं है। जोशी ने कहा कि, उन्होंने समर्थकों को ऎसा करने के लिए नहीं कहा। उल्लेखनीय है कि गत माह मुंबई में भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में नरेन्द्र मोदी तब शामिल हुए थे जब संजय जोशी ने इस्तीफा दे दिया था।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें