इंदिरा गांधी ने बहुत बड़ा पाप किया: मोदी 
modi-indiraनई दिल्ली।
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को एक बयान में कांग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुए भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पापी बताया। मोदी ने सार्वजनिक रूप से एक भाषण में कांग्रेस के पुराने मेनिफेस्टो का जिक्र करते हुए इंदिरा पर यह आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने स्?वर्गीय इंदिरा गांधी और कांग्रेस पर यह निशाना नॉर्थ ईस्?ट के लोगों के सम्?मेलन में हिस्?सा लेते हुए लगाया। मोदी ने कहा, इंदिरा गांधी ने बहुत बड़ा पाप किया था. यहां पर जब वो चुनाव लड़ रही थीं और उस चुनाव में उन्?होंने कई बातें कहीं। वैसे तो कई बातें हैं, मैं अभी एक ही की बात करूंगा, कांग्रेस के मेनिफेस्?टो में कहा गया था, जो खुद को धर्मनिरपेक्ष होने का दावा करते हैं, हम यहां चुनाव में जीतेंगे, तो हम बाइबिल के मुताबिक शासन का दौर चलाएंगे।
मोदी इस तरह की पॉलिटिक्स करते रहे हैं: कांग्रेस
मोदी के इस बयान के बाद कांग्रेस ने कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस ने कहा है कि मोदी इस तरह की राजनीति करते आए हैं और यह कोई नई बात नहीं है। इंदिरा ने यदि ऎसा कभी कहा भी होगा तो इन्हीं मायनों में कि अच्छी नीतियों के दम पर शासन किया जाएगा। यह अच्छी नीतियां किसी भी धर्म ग्रंथ से ग्रहण की जा सकती है, फिर चाहे बाइबिल हो या अन्य।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top