जयपुर।
प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। गहलोत के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ चंद्रभान ने भी बैठक में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री पिछले सप्ताह दो दिन के लिए कांग्रेस के अग्रिम संगठनों की राष्ट्र स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए कर्नाटक के हुबली गए थे। प्रदेश में बढ़ती असंतुष्ट गतिविघियों को लेकर कयासों का दौर जारी है। यह भी माना जा रहा है कि प्रदेश में मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद से उठ रहे विवाद के संबंध में दोनों नेताओं को आलाकमान दिल्ली में कुछ निर्देश दे सकता है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें