कागज पर उकेरे पर्यावरण के रंग 

बाड़मेर , 
विश्व पर्यावरण दिवस पर स्थानीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय में शुरू हुए विश्व पर्यावरण सप्ताह के दुसरे दिन में जल को सहेजे कल को सहेजे विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे 50 से अधिक बच्चों ऩे अपनी प्रतिभा का परिचय दिया .सी सी डी यू के आई ई सी कंसल्टेंट अशोक सिंह ऩे बताया की सी सी डी यू , भारत स्काउट गाइड बाड़मेर इकाई और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सूक्त उपक्रम में इस खास सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसमे इस सप्ताह का दूसरा दिन कुदरत की जुबान बनते रंग बिरंगे रंगों के नाम रहा . बच्चों ऩे जल को सहेजे कल को सहेजे विषय पर अपनी कल्पनाओ की उड़ान को केनवास पर उतरा . बच्चों ऩे रंगों से कागज पर उकेरी पर्यावरण को उसके रंग लौटाए, फैक्ट्रियों का गंदा जल, कूड़ा कचरा नदियों में न डालें, जल दूषित होने से बचाव के लिए उनमें कपड़े न धोएं, पाकरें को साफ रखें, वृक्षों को न काटें और अधिकाधिक वृक्ष लगाएं, जल बचायें जीवन बचायें, वातावरण शुद्ध बनाएं, पोलीथिन बंद करेंगाय माता को बचाएं संदेश प्रधान चित्र कृतियों से सभी को प्रभावित किया। बिजली की बचत करें, जल की बर्बादी न करें जैसे प्रभावी संदेश भी दिए। इस मोके पर स्काउट सी ओ मनमोहन स्वर्णकार पर्यावरण के महत्व तथा वृक्षों के मानव जीवन एवं पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के संबंध में विचार व्यक्त किए। सभी प्रतिभागियों से समस्त प्रतिभागियों का अधिकाधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण सुधार में सहभागिता का आव्हान किया। कार्यक्रम को मुकेश व्यास , मुख्त्यार खिलजी , हनुमाना राम , सी पी गुप्ता , मुलिस्टर , जयमाला गुप्ता ने संबोधन किया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top