पहले फटकारा फिर माना मोदी का लोहा
नई दिल्ली।
भाजपा के चुनाव विश्लेषक जीवी एल नरसिम्हा राव के लेख में कहा गया है कि उत्तरप्रदेश में भाजपा की हालत खस्ता है लेकिन मोदी ही ऎसे नेता हैं जो वहां भी पार्टी को भारी बढत दिला सकते हैं। लेख में दावा किया गया है कि मोदी भाजपा की कमजोर कड़ी वाले उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि ओडिशा, हरियाणा,तमिलनाडु,आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी पार्टी के वोट शेयर को इस हद तक बढ़ाने में कामयाब रहेंगे कि भाजपा नीत राजग एक आकषर्क चुनाव पूर्व गठबंधन के रूप में उभरकर सामने आएगा।
1996 और 1999 में भाजपा के सहयोगी दल इसलिए बढ़े थे क्योंकि क्षेत्रीय दलों ने वोट आधार बढ़ाने की वाजपेयी की क्षमता को स्वीकार किया था। मोदी की अगुवाई में यही फॉर्मूला भाजपा के पक्ष में जाएगा। केन्द्र में पार्टी को सत्ता में लाने के लिए जरूरी है कि एक करिश्माई नेता को आगे बढाया जाए। ऎसा नहीं किया गया तो भाजपा का सत्ता में आना मुश्किल होगा और किसी तीसरे मोर्चे की सरकार बनने की संभावनाएं बढ़ेंगी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें