प्रसाद में ड्रग्स मिलाता था नित्यानंद!

मदुरै। बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे स्वामी नित्यानंद एक और मुश्किल में फंस गए हैं। उन पर पवित्र जल (प्रसाद)में मादक पदार्थ मिलाने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मद्रास हाईकोर्ट को इस संबंध में जानकारी दी है। कोर्ट ने एम.सोलाई कन्नन की शिकायत पर पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। नित्यानंद ने बेंगलूरू के आश्रम को छोड़कर एक बेहद पुरानी धार्मिक संस्था मदुरै अधीनम में अपना ठिकाना बनाया है। 
वह आश्रम में अपने भक्तों को जो पवित्र तरल प्रसाद देते थे उसमे ड्रग्स की मिलावट होती थी। गौरतलब है कि स्वामी को बलात्कार,अश्लीलता और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उनको दो मामलों में जमानत भी मिल गई थी। नित्यानंद के आश्रम में तलाशी के दौरान डबल बेड,एयर कंडीशन, एलसीडी टीवी और लॉकर पाया गया था। लाकर से ज्वैलरी और निजी दस्तावेज बरामद हुए थे। इसे जांच के लिए सीज कर दिया गया था।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top