भारत को नसीहत देने लगा पाकिस्तान 
नई दिल्ली/इस्लामाबाद।
मुंबई हमलों को लेकर भारत की गिरफ्त में आए आतंकी अबू जिंदाल को लेकर पाकिस्तान ने उल्टे भारत को ही नसीहत दे डाली। पाकिस्तान के आतंरिक सुरक्षा मंत्री रहमान मलिक ने कहा कि भारत की तरफ से हमें दी गई सूचनाएं भरोसा करने लायक है। जो जानकारियां हमें दी गई है उनमें कई गड़बçडियां है। मलिक ने साफ तौर पर कहा कि अबू जिंदाल से पाकिस्तान का कोई लेना-देना नहीं है। अबू हमजा नाम के उन्होंने अलग-अलग व्यक्ति बताएं हैं। 
जिस अबू जिंदाल के लिए पाकिस्तान को कोसा जा रहा है। वह भारत का नागरिक है। वह भारत में पला-बढ़ा, भारत में ही उसने आतंकवाद की दीक्षा ली। भारत में गिरफ्तार हुआ। ऎसे में पाकिस्तान को दोष देने का क्या मतलब है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की गलती पर पर्दा डालने के लिए जबरन पाकिस्तान का नाम घसीटा जा रहा है।
मलिक ने दो टूक कहा कि जब तक भारत से स्पष्ट सूचनाएं हमें नहीं मिल जाती हम उनके किसी दावे पर भरोसा नहीं कर सकते। हालांकि उन्होंने कहा कि भारत के गृहमंत्री पी. चिदम्बरम की ईमानदारी पर उन्हें कोई शक नहीं पर वे मीडिया के जरिए गाहे-बगाहे बेबुनियाद आरोप लगाते रहते हैं। ऎसे में उनकों जवाब देना हमारे लिए जरूरी हो जाता है। वे पहले अपनी तरफ से सूचनाओं को पुख्ता करें, अपनी कमियों का दोष पाकिस्तान पर मढने से बचें।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top