मसाज पार्लर में चल रहा था सेक्स रैकेट 
मुंबई।
मुंबई में पब,बार पर छापेमारी को लेकर विरोध झेल रहे एसीपी वसंत ढोबले का मिशन जारी है। मंगलवार रात ढोबले ने पवई में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में एक मसाज पार्लर पर छापा मारा। पार्लर से सात लड़कियों को छुड़ाया गया। इन सभी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस ने पार्लर मालिक मनोहर सिंह ठाकुर को भी गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर सामाजिक सेवा शाखा के दल ने एसीपी ढोबले के नेतृत्व में पार्लर पर छापा मारा।
ढोबले ने कहा कि शुरूआती जांच से पता चलता है कि ठाकुर ने लड़कियों को देह व्यापार में धकेला है। छापे के दौरान ठाकुर के नाम से कम से कम दस प्रेस कार्ड मिले। गौरतलब है कि मुंबई के बार मालिकों और मसाज पार्लर चलाने वालों के बीच इन दिनों धोबले का आतंक है। उन्होंने गैरकानूनी तरीके से देर रात चलने वाली पार्टियों की मस्ती रोकने के लिए एक तरह से मुहिम छेड़ रखी है। कई लोग उनका विरोध भी करते रहे हैं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top