'कांग्रेस हटाओ देश बचाओ' अभियान को लेकर भाजयुमो की बैठक आयोजित 
बाड़मेर
भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला बैठक रविवार को सेवा सदन में प्रदेश उपाध्यक्ष करणी सिंह खीची के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस सरकार के खिलाफ युवा संगठित होकर संघर्ष करें। खीची ने कहा भ्रष्ट सरकार को बदलने की ताकत युवा रखता है। संगठनात्मक मुद्दे पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा जल्द ही मंडल कार्यकारिणी, वार्ड एवं ग्राम इकाइयों का गठन किया जाएगा।भाजयुमो जिला महामंत्री डूंगरसिंह ने बताया कि बैठक में भावी कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा हुई। 
पूर्व प्रदेश मंत्री स्वरूप सिंह राठौड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक होकर कार्य करना होगा। कांग्रेस सरकार ने जनविश्वास खो दिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस सरकार को हटाने के लिए तैयार है। भाजपा की नीतियों को जनता के बीच ले जाना होगा।, 
भाजयुमो जिलाध्यक्ष देवेंद्र लेगा ने कहा कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार व महंगाई से घिरी है। लेगा ने कहा कांग्रेस हटाओ, देश बचाओ अभियान के तहत जिले में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा भाजयुमो आमजन की आवाज बनकर संघर्ष करेगी। बैठक को अंबालाल अलबेला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणजीत चौधरी व जिला उपाध्यक्ष देवीलाल कुमावत ने भी संबोधित किया। 
बैठक में इन्होंने की शिरकत : जिला महामंत्री रमेश भंसाली, उपाध्यक्ष कुंभाराम धतरवाल, मंत्री जगदीश सिंह राजपुरोहित, गजेंद्र करणोत, हितेश बिंदल, नरपत सिंह दूधवा, महेंद्र सिंह सोढ़ा, ओमप्रकाश त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष महेंद्र पुरोहित, ग्रामीण अध्यक्ष गणेश मेघवाल, चौहटन अध्यक्ष चनणा राम, सिणधरी अध्यक्ष हुकमाराम, बालोतरा अध्यक्ष लक्ष्मण गहलोत सहित भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top