बीस साल के इतिहास में पहली बार हुआ यह कारनामा!
कोटा.
शहर के एक निजी नर्सिग होम में गुरुवार सुबह एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। चारों बच्चे मेल चाइल्ड हैं और स्वस्थ हैं। हनुमानगढ़ी बस्ती, कुन्हाड़ी निवासी सुनीता (26) पत्नी रामेश्वर के सामान्य प्रसव से चार बच्चे हुए हैं। यह डिलीवरी समय पूर्व (आठ माह) हुई है। सुनीता के पहले एक तीन वर्ष का बेटा है। डॉ. रत्ना जैन का कहना है कि चारों बच्चे स्वस्थ हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि एक साथ चार बच्चे होने की घटना रेयर होती है। मेडिकल साइंस में यह इंसिडेंट है। सामान्यतया ऐसा केस 4 करोड़ 9 लाख 60 हजार मामलों में (80 पर 4 की पावर) एक माना जाता है।
20 वर्ष में पहली बार
डॉ. रत्ना जैन ने बताया कि उनके नर्सिग होम में 20 वर्ष के इतिहास में पहली बार महिला के चार बच्चों को जन्म देने का मामला सामने आया है। तीन बच्चे भी हो चुके हैं लेकिन, सामान्य प्रसव में चार बच्चों को जन्म देने का यह पहला मामला है। उन्होंने बताया कि जो महिलाएं संतान के लिए लंबे समय तक उपचार लेती हैं उनमें एक से अधिक बच्चे होने की संभावना ज्यादा रहती है। लेकिन सुनीता के मामले में ऐसा नहीं हुआ।कोटा में मिला ऐसा दुर्लभ मामला जिसका लिटरेचर में कोई रिकॉर्ड नहीं...जानने के लिए बाईं ओर दी हुई लिंक पर क्लिक करें
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें