बेटी का शव फूंका,प्रेमी के किए टुकड़े-टुकड़े
फिरोजाबाद।
यूपी के फिरोजाबाद जिले में एक ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है। राजपुर निवासी दिनेश ने अपनी इज्जत के खातिर अपनी पुत्री और उसके प्रेमी की हत्या कर दी है।
पेट दर्द बताया बेटी की मौत का कारण
दिनेश ने बताया कि उसकी पुत्री संगीता और पुष्पेन्द्र के बीच संबंध थे। इससे नाराज होकर दिनेश ने अपनी पुत्री संगीता की हत्या कर शव को फूंक दिया। उसने गांव वालो को संगीता की मौत का कारण पेट में दर्द होना बताया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुत्री की हत्या के बाद दिनेश ने पुष्पेंन्द्र को अपनी झोपडी में बुलाया और उसकी भी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसका सिर धड़ से अलग कर दिया और हाथों को काट दिया। उसकी आंख भी फोड दी थी। इस सिलसिले में पुष्पेंन्द्र के भाई अरविंद ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें