राजेश खन्ना की फिर तबीयत बिगड़ी 
मुंबई।
 "काका" के नाम से मशहूर हिंदी फिल्मों के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की शनिवार को तबीयत फिर से खराब हो गई है। शनिवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर खन्ना को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि खन्ना को इन्फेक्शन की शिकायत है। खन्ना पेट के संक्रमण से पीडित हैं। 
उनकी पूर्व पत्नी डिम्पल कपाडिया खन्ना को अस्पताल लेकर गई और वह ही उनका ख्याल रख रही हैं। खन्ना की पुत्री टिवंकल खन्ना भी अस्पताल में हैं। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने उनके स्वास्थ्य के बारे अभी कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। 
पहले भी छोड़ा खाना पीना 
गौरतलब है कि गुरूवार को राजेश खन्ना की तबीयत खराब हो गई थी। खन्ना ने खाना-पीना छोड़ दिया था। इससे चिंतित फैंस उनके घर के बाहर एकत्र हो गए थे। हालांकि बाद में उन्होंने खुद मीडिया के सामने आकर कहा था कि वह स्वस्थ है। उन्होंने घर की बालकनी से हंसते हुए अपने फैन्स का अभिवादन भी किया था। वहीं दामाद अक्षय कुमार ने कहा था कि राजेश के बांद्रा स्थित बंगले आशिर्वाद के बाहर बताया कि वे पूर्ण स्वस्थ हैं। 
बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार 
खन्ना बालीवुड के पहले सुपर स्टार माने जाते हैं। राजेश खन्ना ने अपना फिल्मी करियर 1966 में फिल्म आखिरी खत के साथ शुरू किया था। राज, दो रास्ते और अराधना से राजेश का फिल्मी करियर बुलंदियों पर पहुंचा। साल 1966 से 1972 के बीच राजेश ने लगातार 5 सुपरहिट फिल्में दीं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top