वार्ड तथा नगर कांग्रेस कमेटियों का गठन 
बाड़मेर
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रमुख मदन कौर ने महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति पर चलें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी कार्यकर्ता का कर्तव्य आमजन की सेवा करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाए। जिलाध्यक्ष फतेह खां ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी जल्द ही ब्लॉकों में बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं की नियुक्ति, विधान सभा वार राजनीतिक सम्मेलनों की तिथि व कांग्रेस सदस्यता अभियान, ग्राम पंचायत, वार्ड व नगर कांग्रेस कमेटियों के गठन का कार्य पूरा करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि एकजुट रहकर कार्य करने को कहा। जिला प्रवक्ता मुकेश जैन ने बताया कि बैठक में कांग्रेस सदस्यता अभियान, बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं की नियुक्ति, ग्राम पंचायत, वार्ड व नगर कांग्रेस कमेटियों के गठन की प्रक्रिया एवं जनसंपर्क पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक को बीसूका उपाध्यक्ष उदाराम मेघवाल, जिला महासचिव आईदान चौधरी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय लक्ष्मी राजपुरोहित ने भी संबोधित किया। बैठक में ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोरधन सिंह राठौड़ ने प्रस्ताव रखा कि कुछ दिनों से कुछ असामाजिक तत्व पार्टी की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उनके खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से निंदा प्रस्ताव पारित करने को कहा। 

जिस पर मौजूद सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पारित किया। बैठक में कांग्रेस के पूर्व जिला समन्वयक सफी मोहम्मद के निधन पर दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। युवा कांग्रेस के महासचिव नवलकिशोर लीलावत ने दागी नेताओं का मामला उठाते हुए कहा कि इससे पार्टी को नुकसान हो रहा है। ऐसे लोगों को पार्टी में तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए। 

ये थे उपस्थित: बैठक में नगर परिषद सभापति उषा जैन, बालोतरा कृषि मंडी अध्यक्ष रशीदा बानो, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव शारदा चौधरी, जिला महासचिव गनी मोहम्मद, कोषाध्यक्ष नरेश ढेलडिय़ां, उपाध्यक्ष यज्ञदत्त जोशी, जिला सचिव खेताराम देवासी, गोविंदसिंह, नितिन गढ़वीर, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुलदीप, नजीर मोहम्मद, बच्चू खां, प्रेमसिंह पादरु, भंवरलाल मेघवाल, नगर अध्यक्ष दमाराम परमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य आलोक सिंहल, नरेश देव सहारण, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ईशा खां, कच्ची बस्ती कांग्रेस प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भैरु सिंह फुलवारिया, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोहनलाल विश्नोई, शेर मोहम्मद, ठाकराराम माली, कचरा खां तथा ओमप्रकाश चौधरी सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top