ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर ग्राम सेवकों ने दिया धरना 
बाड़मेर
ग्राम सेवक संघ के प्रदेश व्यापी आह्वान पर सोमवार को पंचायत भवन में 11 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामसेवकों ने एक दिवसीय धरना दिया। संघ ने जल्द से जल्द वार्ता कर समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया है। ग्राम सेवकों ने चेतावनी दी है कि समय रहते अगर समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन तृतीय चरण में राजधानी मुख्यालय पर अठारह जून से दो जुलाई तक राज्यव्यापी धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में ग्राम सेवक संघ की ओर से मुख्यमंत्री एवं पंचायतीराज मंत्री को मांग-पत्र भेजा गया। 
ये हे ग्राम सेवक संघ की प्रमुख मांगें 
ग्राम सेवक संवर्ग को कुल वेतन का 1/12 भाग प्रतिमाह विशेष कार्य भत्ता स्वीकृत किया जाए। पंचायत प्रसार अधिकारी के अतिरिक्त नए पद स्वीकृत किए जाए। प्रशासनिक व राजनीतिक कारणों के चलते जिले से बाहर स्थानातंरण नहीं किया जाए। स्थानांतरित ग्राम सेवकों को चार्ज का आदान-प्रदान होने के बाद ही कार्यमुक्त किया जाए। पंचायत प्रसार अधिकारी, सहायक कृषि अधिकारी, सहकारिता प्रसार अधिकारी के रिक्त पदों पर ग्रामसेवकों की बकाया पदोन्नतियां दी जाएं। 


0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top