राजस्थान में मानसून 25 तक आयेगा !
जयपुर।
मौसम केंद्र के निदेशक एस.एस. सिंह के अनुसार दक्षिण पश्चिमी मानसून कुछ देरी से शुरू हुआ है। इसका प्रभाव पड़ रहा है। मुम्बई में मानसून 16-17 जून को पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद राजस्थान में 25 जून को प्रवेश करने तथा जयपुर में 30 जून के आस-पास आने की उम्मीद है। राजस्थान में मानसून के प्रवेश का सही अनुमान मुम्बई में मानसून के प्रवेश करने के बाद ही लगाया जा सकता है।अब सुधार-राठौड़
उधर मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के प्रो. नरपत सिंह राठौड़ ने बताया कि पिछले दो दिन से भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी उपग्रह चित्रों में बादलों की स्थिति को देखते हुए उम्मीद है की प्रदेश में मानसून 17-20 जून के आस-पास प्रवेश कर जाएगा। जिसमें अरव सागर की शाखा वाला मानसून पहले आएगा। अभी बंगाल की खाड़ी व अरबसागर की शाखा का मानसून समान रूप से सक्रिय है। बादलों की वर्तमान स्थिति को देखते हुए लगता है कि राजस्थान सहित देश के सभी भागों में मानसून का पहला दौर अच्छा रह सकता है।
चक्रवात गायब
एक मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि दक्षिणी हिंद महासागर में चक्रवात के गायब होने से मानसून की राह की एक बड़ी बाधा खत्म हो गई है। अब अगले दो-तीन दिन में कुछ बेहतरीन नतीजे देखने को मिलेंगे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें