15 दिन में राजस्थान पहुंचेगा मानसून 
जयपुर। 
कृषि आधारित देश की अर्थव्यवस्था का आधार दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी राह में है। मानसून अगले 24 घण्टे में केरल पहुंच सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक एल.एस. राठौड़ ने बताया, केरल के कुछ हिस्सों में सोमवार सुबह से बारिश हो रही है। हम दो दिन इस पर निगाह रखेंगे, बुधवार को हम मानूसन के केरल पहंुचने की घोषणा कर सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में लक्ष्यद्वीप, कर्नाटक, अण्डमान निकोबार द्वीप, आंध्रप्रदेश व तमिलनाडु में छिटपुट बारिश होने की सम्भावना है। विशेषज्ञों के मुताबिक यदि मानसून अब आगे सामान्य रूप से सक्रिय रहा तो इसके एक हफ्ते में मुम्बई और करीब एक पखवाड़े में राजस्थान में दस्तक देने की उम्मीद है। 
बस तीन-चार दिन की देरी
मौसम विभाग ने पहले एक जून को केरल में मानसूनी बारिश की भविष्यवाणी की थी। राठौड़ ने कहा, तीन-चार दिन की देरी गम्भीर नहीं है। इससे भविष्य में मानसून पर कोई विशेष नकारात्मक असर भी नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केरल में मानसूनी हवा तेजी पकड़ रही है। कुल मिलाकर संकेत सकारात्मक हैं। इस साल के मानसून की विशेषता पश्चिमी तट पर इसकी धीमी प्रगति होगी, जिससे तटीय केरल में अच्छी खासी बारिश होगी, जबकि प्रायद्वीपीय क्षेत्र सूखे रहेंगे।
"मवार" ने की देरी
मौसमविज्ञानियों ने मानसून के आने में देरी की वजह मवार तूफान है। यह फिलीपींस के पार पश्चिमी प्रशांत महासागर में सक्रिय था और इसने खुद को उर्जा देने के लिए आद्रüता व जल तरंगों को सोख डाला। तूफान उत्तर की दिशा में जापान की ओर मुड़ गया है और यह मानसून की राह पर प्रभाव नहीं डालेगा।
हमारी ओर यूं बढ़ रहा मानसून
पुणे. दक्षिण पूर्व अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में मानसून सक्रिय है और अगले 24 घंटे में इसके आगे बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग का नक्शा बता रहा है कि मानसून केरल, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई होते हुए हमारी ओर बढ़ रहा है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top